बीआर ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ी शुभम पंघाल पदक के साथ। स्रोत: स्कूल
गन्नौर (वि)। खेड़ी रोड स्थित बीआर ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ी शुभम पंघाल नेराज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के निदेशक राकेश यादव, शैक्षणिक निदेशिका पूजा पहल तथा उप प्रधानाचार्या मंजू सहरावत एवं स्टाफ ने शुभम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शुभम ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। शुभम की इस उपलब्धि पर उसके कोच श्री दीपक का भी पूरा सहयोग रहा विद्यालय प्रबंधन ने शुभम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।