फोटो 46: सोनीपत के गन्नौर स्थित बीआर ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों के साथ चेयरमैन राकेश यादव व
गन्नौर। खेड़ी गुज्जर रोड स्थित बीआर ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की ओर से घोषित दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा दसवीं में रोजी ने 97 प्रतिशत अंक के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 15 फीसदी विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा बारहवीं में खुशी ने 96.4 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 70 फीसदी विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की। विद्यालय के चेयरमैन राकेश यादव, शैक्षणिक निदेशक पूजा पहल, उप प्रधानाचार्य मंजू सहरावत ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रयास इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम
गन्नौर। सीबीएसई की ओर से घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम में प्रयास इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय में 96 फीसदी अंक के साथ सारिका, वाणिज्य संकाय में 95.4 फीसदी अंक के साथ कनिष्का व कला संकाय में 91 फीसदी के साथ अनिध्या बजाज प्रथम स्थान पर रही। कक्षा 10वीं में 97 फीसदी अंक लेकर आराध्या प्रथम, 95 फीसदी अंक लेकर अविका द्वितीय और 94 फीसदी अंक लेकर मीत व खुशी तृतीय रहे। प्रबंध निदेशक डाॅ. सुनीरा जैन, अमित बत्रा, रुचिका बत्रा, प्राचार्य सुरेंद्र छाबड़ा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
यूनिक स्कूल का परिणाम सराहनीय
गन्नौर। सीबीएसई की आरे से घोषित कक्षा बारहवीं व दसवीं के परीक्षा परिणाम में यूनिक स्कूल का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। वाणिज्य संकाय में सागर ने 497 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, विज्ञान संकाय में केशव ने 458 अंक प्राप्त कर प्रथम व निकिता ने 476 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर हासिल किया। वहीं दसवीं में कृतिका ने 488 अंक लेकर प्रथम, कबीर 476 अंक लेकर द्वितीय व कोमल और जतिन 472 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य सुनील शर्मा ने छात्रों को बधाई दी।
कुणाल जैन ने 94.2 फीसदी अंक हासिल किए
गन्नौर। सीबीएसई की ओर से घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में सीसीएएस जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। वाणिज्य संकाय में कुणाल जैन ने 94.2 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, विज्ञान संकाय में अलीशा ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय और कला संकाय में 92.6 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य भूषण भाटिया ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।