फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विभाजन की त्रासदी से रूबरू हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, जाखौली में विभाजन विभीषिका स्मृति क
विज्ञापन
सोनीपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय कॉलेज जाखौली में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इतिहास के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रभारी डॉ. किरण चौहान ने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमें शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के महत्व का संदेश देती है। इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विद्यार्थियों को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की शपथ दिलाई गई। इसके बाद भारत विभाजन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। आयोजन की व्यवस्था डॉ. दिनेश कुमार, अंकित और आमिर ने संभाली। कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विक्रम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें