फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की प्राध्यापकों में झड़प, घायल

Wed, 03 Sep 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
 लगभग एक सप्ताह से फीस वृद्धि को लेकर हिंदू कॉलेज में चल रहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन मंगलवार को मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन


झड़प के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज स्टाफ पर डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया, वहीं कॉलेज स्टाफ ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर महिला टीचरों के साथ बदसलूकी करने का आरोप जड़ दिया। हिंदू कालेज में फीस वृद्धि को लेकर विद्यार्थी पिछले कई दिनों से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं।

 कक्षाओं का बहिष्कार करने के बाद विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज प्रशासन अपनी मांगें मनवाने के लिए कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। परंतु यह प्रदर्शन मंगलवार को आपसी झड़प में बदल गया। जिसके अंतर्गत कुछ विद्यार्थियों को मामूली चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के साथ हुई झड़प से गुस्साए विद्यार्थियों ने मंगलवार को हिंदू कॉलेज से सुभाष चौक तक कॉलेज प्रशासन की शव यात्रा निकाली। जिसके बाद सुभाष चौक पर कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका गया। इस दौरान छात्र नेता राय सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के खिलाफ तानाशाही पर उतर आया है।

विद्यार्थी शांतिपूर्वक तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे। परन्तु कॉलेज स्टाफ ने उन पर डंडे चला दिए। जिसके चलते कई छात्र घायल हो गए, घायलों का उपचार सामान्य अस्पताल में कराया गया है।

छात्र नेता ने कहा कि कालेज प्रशासन की यह तानाशाही विद्यार्थी नहीं सहेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि आरोपी कालेज स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा नाजायज फीस वृद्धि को वापिस कराया जाए।

कॉलेज स्टाफ ने की पुलिस में शिकायत
दूसरी तरफ कॉलेज स्टाफ ने भी विद्यार्थियों द्वारा उनके साथ किए गए मारपीट की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। कॉलेज स्टाफ ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि विद्यार्थियों की अधिकतर मांगे मान ली गई हैं, परंतु इसके बावजूद विद्यार्थी जानबूझ कर कॉलेज का माहौल बिगाड़ रहे हैं जिसके चलते अन्य विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों पर महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए बताया कि विद्यार्थी अपनी नैतिकता भूल गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उपद्रव फैलाने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई।


पांच विद्यार्थी सस्पेंड
छात्र नेताओं ने बताया कि छात्र नेता रायसिंह, पंकज, रविंद्र डागर, मंजीत, सन्नी जांगड़ा पर अनुचित आरोप लगाते हुए उन्हें कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है। वहीं हिंदू ब्वॉयज कॉलेज में हुए विवाद के बाद हिंदू गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने भी कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और संघर्ष में शामिल हो गई।
विज्ञापन


अभाविप ने हरियाणा बंद का किया आह्वान
कॉलेज में घटित हुई इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे हरियाणा में बुधवार को बंद कर आह्वान किया है। छात्र नेता रायसिंह ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हमला करना अंग्रेजों के काल की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो पूर प्रदेश में उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें