फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलने पर भड़के विद्यार्थी

Mon, 16 Oct 2023 11:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 46- विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने पर भड़के विद्यार्थी हंगामा कर
विज्ञापन
सोनीपत। राठधना रोड स्थित एक विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने के लिए पहले तो उन्हें बुला लिया और बाद में उन्हें एंट्री नहीं दी गई। विश्वविद्यालय प्रबंधन इस बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

राठधना रोड स्थित विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। रविवार को पंजाब विश्वविद्यालय के करीब 160 विद्यार्थी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। विद्यार्थियों का आरोप है कि जब वे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। जिस पर विद्यार्थी भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। विद्यार्थियों का कहना है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उनसे चार हजार रुपये प्रवेश शुल्क भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले तो विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिकारी उन्हें आश्वासन देते रहे और बाद में प्रवेश देने से मना कर दिया। जब वे विश्वविद्यालय पहुंचे तो उन्हें विश्वविद्यालय से बाहर जाने के लिए कहा गया, कारण पूछने पर किसी ने कुछ भी नहीं बताया।

फोटो 46- विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने पर भड़के विद्यार्थी हंगामा कर

फोटो 46- विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने पर भड़के विद्यार्थी हंगामा कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें