फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को डायल-112 से जोड़ा जा रहा

Thu, 20 Feb 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36: सोनीपत के गांव बड़वासनी स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम में पहुं
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी स्थित राजकीय स्कूल में बुधवार को पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को डायल-112 से जोड़ा जा रहा है। इससे जुड़ने पर जब कोई छात्रा, महिला ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा में सवार होगी तो पुलिस सुनिश्चित करेगी कि वह सुरक्षित गंतव्य तक पहुंची है या नहीं। इसको लेकर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन व सत्यापन हो गया है। जल्द इस सुविधा की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन ने कहा कि स्कूलों और कालेजों के आसपास सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। स्कूल और महाविद्यालय खुलने व छुट्टी होने के समय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। उनको यातायात के नियमों के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, साइबर ठगी के प्रति भी जागरूक किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगर साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर काल करें या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इस दौरान पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान, सहायक पुलिस आयुक्त जीत सिंह, प्राचार्य सूरजभान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें