फोटो 33: सोनीपत के मुरथल विवि में रन फॉर यूनिटी को हरी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री के ओएसडी व
सोनीपत। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी में विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्टाफ ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा व कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर शुरु किया।