फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहरवासियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Sat, 01 Nov 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत शहर में आयोजित रन फॉर यूनिटी में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विध
विज्ञापन
सोनीपत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ सोनीपत में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें हजारों विद्यार्थियों, बुजुर्गों, युवाओं व महिलाओं ने भाग लेकर शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इसमें सोनीपत खंड के 42 स्कूलों के 5500 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सेक्टर-14 जानकीदास स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन सहित सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें नमन किया।
बड़ौली ने शहरवासियों को भारत की एकता में भूमिका निभाने का आह्वान किया। उत्साह और देशभक्ति के माहौल में जब प्रतिभागी एकता के संदेश के साथ दौड़ प्रारंभ हुई तो पूरा वातावरण एक भारत, श्रेष्ठ भारत व भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डाॅ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सोनिया मोर, वरिष्ठ भाजपा नेता माई राम कौशिक, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, पवन तनेजा भी मौजूद रहे।
गन्नौर में एकता के लिए लगाई दौड़ : गन्नौर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को जैन गर्ल्स काॅलेज ने रोटरी क्लब गन्नौर सेंट्रल व देवा वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान व रोटरी गवर्नर अमिता महेंद्रू ने शिरकत की। डीसीपी ईस्ट प्रवीना पी, एसडीएम प्रवेश कादियान, एसीपी ऋषिकांत और खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का जैन शिक्षण संस्था के प्रधान आनंद जैन, निदेशिका भूषण भाटिया ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने मशाल थाम कर किया।
रन फॉर यूनिटी की शुरुआत कॉलेज परिसर में बने पटेल प्वाइंट से हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए माॅडल संस्कृति स्कूल तक पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों और नागरिकों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। जैन काॅलेज की इमारत पर 50 फीट ऊंचा सरदार पटेल का विशाल पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहा।
रन फॉर यूनिटी के संयोजक प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में गन्नौर के 14 स्कूल, 2 काॅलेज, 4 कोचिंग सेंटर और करीब 1200 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें