सारिका को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कूल
सोनीपत (वि.)। बीआर ग्लोबल विद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर जिला स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विद्यालय की छात्रा सारिका ने बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देते हुए 5वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।विद्यालय के निदेशक राकेश यादव, शैक्षणिक निदेशिका पूजा पहल, उप-प्रधानाचार्या मंजू सहरावत ने सारिका को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें जागरूक व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करतीं हैं।