प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के साथ निदेशक व स्कूल स्टाफ। स्रोत: स्कूल
गोहाना (वि.)। बाल भारती विद्यापीठ में कक्षा तीसरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। धीरज व मंजू के संचालन में हुई प्रतियोगिता प्रथम लखन, रौनक, पूर्वी को घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर केशव, हर्षित, दिपिन और तृतीय स्थान पर दिव्यम, वंदना और शौर्य रहे। कक्षा तीसरी से 5वीं तक की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर जायरा, अंश, हिताक्षी, द्वितीय स्थान पर काव्या, शौर्य, युक्ति और तृतीय स्थान पर अनिका, वार्णिका व काव्या रहीं। इस दौरान निदेशक हरि प्रकाश गौड़, शिक्षक ललित, अनिता, विकास व कविता सहित स्टाफ मौजूद रहा।