सोनीपत। शहर के सेक्टर-12 में एलएलबी के छात्र का शव घर मेें फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने शव को लटका देखकर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-12 का रहने वाला सुमित (20) एलएलबी का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर गए हुए थे। उन्होंने बेटे के पास फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद उसके दोस्त को उन्होंने फोन कर बेटे के बारे में पता करने को कहा। जब सुमित का दोस्त घर पर पहुंचा तो उसने देखा सुमित का शव फंदे पर लटका था। जिस वह वापस आए और पुलिस को अवगत कराया। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि सुमित के परिजनों का कहना है कि सुमित को एलएलबी के पेपर में री-अपियर आ गई थी। जिसके चलते वह परेशान रहता था। अब उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।