फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाषण प्रतियोगिता में छात्रा कोहिनूर विजेता

Fri, 07 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पिपली में संविधान के महत्व को लेकर आयोजि
विज्ञापन
खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रा कोहिनूर ने पहला, अक्षय ने दूसरा और तन्नू ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

सहायक प्राध्यापिका नीरा ने बताया कि संविधान किसी भी देश की शासन प्रणाली की नींव होता है और इसके ज्ञान के बिना नागरिकों में अधिकारों और दायित्वों की पूरी समझ विकसित नहीं हो सकती।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सह-पाठयक्रम गतिविधियां न केवल ज्ञान बढ़ाती हैं बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाॅ. अनीता राणा, डाॅ. रेखा और सुमन रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें