फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे रोकने को सख्ती : हाईवे पर लेन तोड़कर चलने वालों पर दर्ज होने लगे मुकदमे

Sat, 28 Sep 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :34: सोनीपत के बहालगढ़ के पास हाईवे पर पर गलत लेन में जाते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44, केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालक मनमाने तरीके से ड्राइविंग करते हैं। वाहनों के अपनी लेन और निर्धारित गति से नहीं चलने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ज्यादातर भारी वाहन ओवरटेकिंग लेन में चलते हैं। इससे हाईवे पर लगातार हादसे होते रहते हैं। हाईवे पर यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले चालकों पर मुकदमा दर्ज करना शुरू कर दिया है। बहालगढ़, राई व मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-44 के साथ ही केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस-वे को अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया था। विदेशों की तर्ज पर नई तकनीक से बनाए गए इन हाईवे पर हादसों में कमी लाने के लिए कई पहल की गई है। इसके बावजूद इन पर हादसे थमने का नाम नहीं लग रहे। नए हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे हादसों में लगातार लोगों की जान जा रही है। राई, गन्नौर, मुरथल और कुंडली थाना क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। हर महीने 15 से 20 लोगों की जान हादसों में चली जाती है।

ऐसे में अब पुलिस ने हाईवे पर हादसों में कमी लाने के लिए लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। अब हाईवे पर लेन तोड़कर चलने वाले वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनीपत पुलिस ने तीन वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन




इन पर दर्ज हुए मुकदमे

केजीपी पर पहली लाइन में ट्रक चलाते पकड़ा
राई थाना पुलिस के हवलदार प्रीतम ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक को केजीपी पर जाखौली टोल प्लाजा से आगे तीसरी लेन में वाहन चलाते काबू किया। आरोपी की पहचान यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव दता चोली खुर्द निवासी शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई। उसके पास ट्रक के कागजात व लाइसेंस नहीं मिला।

नेशनल हाईवे पर तीसरी लेन से पकड़ा चालक

बहालगढ़ थाना पुलिस ने चालक को तीसरी लेन में ट्रक चलाते पकड़ा है। वह दिल्ली-पानीपत लेन पर ताऊ देवी लाल पार्क के पास जा रहा था। चालक की पहचान विजय विहार दिल्ली निवासी निखिल के रूप में हुई। उसके बाद वाहन के कागजात भी नहीं मिले। मामले में शिवओम के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया।



मुरथल थाना पुलिस ने पहली लेन से चालक को पकड़ा
मुरथल थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 की तीसरी लेन में ट्रक चला रहे चालक को पकड़ा है। मामले को लेकर हवलदार रोहित ने मुकदमा दर्ज कराया कि ट्रक चालक ढाबे के सामने से पकड़ा। उसकी पहचान बिहार के जिला नवादा के गांव अडशायना निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई। उसके पास ट्रक की आरसी भी नहीं मिली।



यह नियम हैं जरूरी

हाईवे पर सुरक्षित सफर के लिए वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने के साथ ही लेन सिस्टम लागू है। केजीपी-केएमपी पर कार की गति 120 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। बस 100 और ट्रक के लिए 80 किमी की गति तय है। भारी वाहनों को हाईवे पर बाहरी लेन में बाईं ओर चलाने का यातायात नियम है। बीच की लेन मध्यम गति से चलने वाले वाहनों के लिए है जबकि दाईं ओर की लेन वाहनों को ओवरटेक करने के लिए है।

चालक तोड़ रहे नियम : हाईवे पर वाहन चालक मनमानी करते हुए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। भारी वाहनों को मध्य और दाईं लेन में चलाया जा रहा है। मनमाने तरीके से वाहनों को पार्क कर दिया जाता है। कुछ कार चालक तो 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ते हैं। लेन और स्पीड का पालन नहीं होने से हादसे होते हैं।
विज्ञापन




हाईवे पर हादसे रोकने के लिए अब लेन तोड़ने वालों पर सख्ती की जाएगी। पुलिस ने अब उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करने शुरू कर दिए है।

इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें