फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुलेट से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

Sat, 28 Feb 2026 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के गन्नौर में थाना प्रभारी बीर सिंह का स्वागत करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्
विज्ञापन
गन्नौर। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह से भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही शहर की कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण और चोरी की घटनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। व्यापारियों ने विशेष रूप से उन बुलेट बाइक सवार युवकों पर कार्रवाई की मांग उठाई जो शहर में पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर आमजन को परेशान करते हैं। इससे न केवल लोगों को असुविधा होती है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सिंघल ने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय से शहर की व्यवस्था बेहतर हो सकती है। वहीं थाना प्रभारी बीर सिंह ने कहा कि शहर की व्यवस्था सुधारने में व्यापार मंडल का सहयोग जरूरी है। इस दौरान मुख्य सलाहकार विद्याभूषण हसीजा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक गौरव जैन, अनिल जैन, संजय गुप्ता, दीपक जैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें