फोटो : सोनीपत के छोटूराम चौक स्थित मानव अधिकार संरक्षण संघ कार्यालय में बैठक करते शहरवासी। स्र
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को छोटूराम चौक के पास मानव अधिकार संरक्षण संघ कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसका उद्देश्य शहर के वर्तमान हालात, जनसमस्याओं, विकास की प्राथमिकताओं तथा नगर निगम चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद स्थापित करना रहा।
मानव अधिकार संरक्षण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी से ही संभव है। समग्र विकास के लिए सभी वर्ग को एकजुट होकर सकारात्मक पहल करनी होगी।
रिटायर्ड कर्नल धर्मवीर लाकड़ा ने कहा कि शहर के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए सामाजिक समरसता और जागरूक नागरिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। हमें मिलकर ऐसा वातावरण बनाना होगा, जहां प्रत्येक नागरिक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त महसूस करें।
इस दौरान अनिल, डॉ. ताराचंद राणा, अनिल कुमार जैन, पहलवान बिजेंद्र दहिया, सुभाष दहिया, डॉ. सुभाष दहिया, दिलबाग सिंह, सुरेश वत्स, रामप्रकाश हुड्डा, योगाचार्य श्रीभगवान गुप्ता, राजपाल गुलिया, बन्नी सिंह बलहारा, सत्यवीर आर्य भी उपस्थित रहे।