फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गलियों में भरा दूषित पानी, नागरिक परेशान

Tue, 30 Apr 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत स्थित सुंदर सांवरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन लोगों की समस्या सुनते हुए। स्रोत
विज्ञापन
साेनीपत। सुंदर सांवरी में सीवर का दूषित पानी भरने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया है कि सीवर लाइन का गलत कनेक्शन होने से सीवर का दूषित पानी गलियों में भर रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी के साथ पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर समस्या का समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कविता जैन ने नगर निगम के कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग से कहा कि सबसे पहले दूषित पानी निकलवाया जाए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो। कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया कि सीवर का कनेक्शन करते वक्त अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके चलते ठेकेदार ने लेवल ठीक नहीं किया था। कार्यकारी अभियंता ने आश्वासन दिया कि वह पहले सीवर लाइन की अच्छी तरह सफाई करवाएंगे। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर लगाकर लाइन के कनेक्शन लेवल को ठीक कराया जाएगा। इस अवसर पर सत्यनारायण, रवि, सतीश, शिवा, अनिल, राज कौशिक, रामरती, पवन व सतबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें