खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाने वाले युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वार्ड 6 निवासी आकाश ने बताया कि वह खरखौदा सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाते हैं। मंगलवार रात सवा 8 बजे वह रेहड़ी पर था तो पिपली निवासी मोनू अपने दो अन्य साथियों सतीश व रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर आया और उनको लाठी-डंडों से पीटने लगे।
आकाश ने बताया कि वह बचाव के लिए भागा, मगर आरोपियों ने पकड़कर फिर से पीटा। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने मोनू, सतीश और रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।