फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बसंत विहार में उखाड़कर छोड़ी गली, फंस रहे वाहन

Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर स्थित बसंत विहार में गली में फंसी गाड़ी को बुलडोजर से निकालते स्थानीय
विज्ञापन
गन्नौर। बसंत विहार एक्सटेंशन कॉलोनी में पेयजल लाइन डालने के लिए गली उखाड़कर छोड़ दी है। गली की जगह-जगह खोदाई होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि कीचड़ और गड्ढों की वजह से उनको परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि पाइपलाइन दबाने के काम के दौरान न तो कोई वैकल्पिक रास्ता छोड़ा गया और न ही समय पर काम पूरा किया जा रहा है। वहीं, पेयजल लाइन बिछाने के दौरान ठेकेदार ने लीकेज की जांच किए बिना गली में मिट्टी डालकर छोड़ दिया। वहीं सीवर भी चौक हो गया है। शुक्रवार सुबह जब पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से गली में कीचड़ फैल गया। इससे स्थानीय लोगों की गाड़ियां कीचड़ में फंस रही हैं। इससे अब रोजाना आवाजाही चुनौती बन गई है। कॉलोनी के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने मांग की है कि काम में तेजी लाई जाए और रास्ते को जल्द दुरुस्त किया जाए, जिससे जनजीवन सामान्य हो सके।
पेयजल लाइन डालने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा। पाइपलाइन डालने के बाद गली की मरम्मत विभाग की ओर से कराई जाएगी। तब तक लोगों को असुविधा झेलनी पड़ेगी। -बसंत कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर स्थित बसंत विहार में गली में फंसी गाड़ी को बुलडोजर से निकालते स्थानीय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें