फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गली का निर्माण अधूरा छोड़ा

Sat, 02 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के खरखौदा वार्ड नंबर पांच में गली का निर्माण न होने पर रोष जताते क्षेत्रवासी। स
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड-पांच में नगरपालिका की तरफ से गली का निर्माण अधूरा छोड़ने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान यह परेशानी दोगुनी हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रोष जताया है। लोगों का कहना है कि विधायक से उन्होंने इस मामले में सिफारिश भी करवाई थी, लेकिन इस पर भी नपा ने सुनवाई नहीं की।
मामचंद, मनीष, रवि, नवीन, सुरेश, गणपत, मास्टर अशोक, अनुराग व नरेश का कहना है कि नगरपालिका की तरफ से उनके वार्ड में गलियों का निर्माण करवाया जा रहा था। लेकिन जब उनके घरों की तरफ गली में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का समय आया तो गली निर्माण को बंद कर दिया गया। ऐसे में अब उनकी गली खस्ता हालत में ही पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक माह पहले अपने मांगपत्र पर विधायक पवन खरखौदा की भी सिफारिश करवाते हुए नगरपालिका कार्यालय में सौंपा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें