सोनीपत। शहर में घूम रहे लावारिस कुत्ते लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। शहर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें कुत्तों का आतंक न हो। मॉडल टाउन, आठ मरला समेत कई स्थानों पर समूह के रूप में कुत्ते दिखाई पड़ते हैं। हालात कितने भयावह हैं, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि एक साल के भीतर 2125 लोगों को कुत्ते जख्मी कर चुके हैं। नगर निगम क्षेत्र में 17 हजार लावारिस कुत्ते हैं, जबकि उनमें से 4800 कुत्तों की नसबंदी हो सकी है। इसके चलते शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गलियों से सड़कों तक आवारा कुत्ते आतंक मचा रहे हैं। कुत्ते कभी राह चलते लोगों को काट लेते हैं तो कभी रास्ते से गुजर रहे दुपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ पड़ते हैं।
इससे कई वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। हर रोज 30-35 लोगों को कुत्तों के काटने के नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। यदि कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
नसबंदी का टेंडर भी हो चुका खत्म
नगर निगम ने एजेंसी को कुत्तों की नसबंदी कराने का टेंडर दिया था। लेकिन टेंडर अब 28 अक्तूबर को खत्म हो चुका है। अब कुत्तों की नसबंदी का काम बंद पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू नहीं हो पाया है। नगर निगम के पास मुरथल रोड पर आश्रय स्थल की व्यवस्था होने के बाद भी कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
रेबीज होने का बना रहता है डर
लोगों को कुत्ताें द्वारा काटने के बाद रेबीज होने का डर बना रहता है, साथ ही इसका इलाज भी महंगा है। सरकारी अस्पताल में एक टीके के 100 रुपये लगते हैं। यदि यहां इंजेक्शन न लग पा तो यही उपचार चार गुणा महंगा हो जाता है। निजी अस्पताल में 400 रुपये में टीका लगता है। कुत्ते के शिकार मरीज को चार टीके लगवाने अनिवार्य होते हैं।
बताई आपबीती
अशोक विहार गली नंबर-2 में 10 अगस्त की सुबह दूध लेने जा रही जानकी देवी के पैर को कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया था। जिससे वह जमीन पर गिर गईं थी। शोर मचाने के बाद लोग घरों से निकले और उन्होंने कुत्ते को वहां से भगाकर जानकी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया था। इसके लिए चिकित्सक ने उन्हें एंटी रेबीज सीरम लगवाने के लिए कहा था। सीरम खत्म होने की वजह से चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली के नरेला में लेकर गए थे। वहां पर एंटी रेबीज सिरम लगवाई थी।
ये सावधानी बरतें
- घाव को साफ पानी और साबुन से पांच मिनट तक धोएं
- एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) की पहली डोज जल्द से जल्द लगवा लें
- तीसरे, सातवें व 28वें दिन एआरवी की चौथी डोज लगवाएं
- घाव ज्यादा होने पर तुरंत इम्युनोग्लोबिन लगवा लें
- कुत्ते पर नजर रखें। वह मर जाता है तो इलाज में लापरवाही बिल्कुल न करें।
एक बार मुझे कुत्ते ने काट लिया था। जिला नागरिक अस्पताल जाकर भर्ती होना पड़ा था। घाव ज्यादा होने के कारण रेफर कर दिया था। अगस्त में अस्पताल में एंटी रेबीज सीरम (एआरएस) तक नहीं थी।
- गुंजन, मोहन नगर
कुत्ते के काटे जाने पर जिला अस्पताल में मुफ्त टीके लगाए जाने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की ओर से जल्द ही कुत्तों का पकड़कर आश्रय स्थल में छोड़ना चाहिए। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- गुड़िया, भरतपुरी
शहर के अंदर ऐसी कोई गली नहीं है, जहां पर कुत्ते न हों। शाम होते ही कुत्तों का जमावड़ा हो जाता है। उसके बाद लोगों को काटना शुरू कर देते है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
- साजिद, तारा नगर
शुरुआत में पहले खूंखार कुत्तों को पकड़ना चाहिए। जिससे लोगों को काफी राहत मिल सके। कुत्तों की नसबंदी होने के बाद उनकी संख्या कम जरूर हुई है, लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
- सज्जन कुमार, भगतपुरा
नगर निगम की ओर से जल्द से जल्द कुत्ते पकड़ने चाहिए। उन्हें रखने के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे कुत्तों के आतंक से छुटकारा मिल सकेगा।
- सुरेश, मॉडल टाउन
28 अक्तूबर को ही कुत्तों की नसबंदी कराने का टेंडर खत्म हो चुका है। टेंडर प्रकिया जारी है। जल्द ही टेंडर आवंटित करने को नसबंदी कराई जाएगी।
- साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
फोटो 21: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कुत्ते के काटे जाने से घायल हुई जानकी देवी। फाइल फो- फोटो : 1