फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली का सामान चोरी करने का आरोपी स्टोर इंचार्ज गिरफ्तार

Fri, 09 Jan 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट गन्नौर ने गांव मुरथल स्थित स्टोर से केबल, कंडक्टर व पुराने तार चोरी करने के आरोपी स्टोर इंचार्ज को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश के डिंडोरी निवासी महेंद्र उर्फ अजय है। उसे अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

हिसार के सेक्टर-17 निवासी विरेंद्र ने मुरथल थाने में 30 दिसंबर 2025 को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। स्टोर में महेंद्र को बतौर स्टोर इंचार्ज नियुक्त किया था। वह करीब एक साल से कार्यरत था। नवंबर 2025 में कंपनी की ओर से गांव मुरथल में बने स्टोर का ऑडिट किया गया जिसमें इंसुलेटेड केबल ड्रम, कंडक्टर व 4 टम पुराना तार कम पाया गया था। पूछताछ करने पर स्टोर इंचार्ज ने कोई जवाब नहीं दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें