फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक को रोककर पीटा

Wed, 22 May 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव जोशी चौहान के युवक को बीच रास्ते में रोककर एक युवक ने अपनी बुआ के बेटे और दोस्त के साथ मिलकर पीट दिया। मोहित ने पुलिस को बताया कि वह बाइक पर सवार होकर बहालगढ़ से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के अनिल ने अपनी बुआ के बेटे और दोस्त के साथ मिलकर रास्ते में रोक लिया। उन्होंने उनकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने उन्हें घायल कर दिया। आसपास के लोग आए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें