फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसे में लेकर इनोवा कार रुकवाई, युवक 1.90 लाख की नकदी का बैग लेकर हुए फरार

विज्ञापन
व्यापारी की इनोवा गाड़ी जिससे नकदी निकाली गई - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली। मालवा पेट्रोल पंप के पास इनोवा गाड़ी पर मोबिल ऑयल डालकर स्कूटी सवार दो युवक गाड़ी के अंदर से 1.90 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। स्टील कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 निवासी विनोद गौतम ने पुलिस को बताया है कि वह स्टील कारोबारी हैं। उनकी दिल्ली और यमुनानगर में स्टील की फैक्टरी हैं। वह बुधवार शाम अलीगढ़ से नकदी लेकर आ रहे थे। उनके साथ चालक कुलदीप भी था। उन्होंने टीडीआई के पास पेट्रोल पंप से अपनी इनोवा गाड़ी में डीजल डलवाया था। वहां से जब आगे चले तो एक स्कूटी सवार दो युवकों ने तेज निकलने का इशारा किया। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। इसी बीच दूसरी स्कूटी सवार दो युवकों ने भी इशारा किया। जिस पर उन्होंने मालवा पेट्रोल पंप के पास अपनी गाड़ी रोक दी। गाड़ी से मोबिल ऑयल निकलते देख चालक जांच करने लगा। इसी बीच विनोद गौतम भी नीचे उतर गया। इसी दौरान स्कूटी से एक युवक उतरा और इनोवा गाड़ी से बैग निकालकर भाग गया। पेट्रोल पंप कर्मी ने उसे देखकर शोर मचाया तो विनोद गौतम को पता लगा। तब तक युवक भाग निकले। बैग में 1.90 लाख रुपये थे। पुलिस ने धोखाधड़ी से चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीडीआई के पास पेट्रोल पंप की सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है। जहां से इनोवा में डीजल लिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें