फोटो 23- सोनीपत के खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में बैठक करते निदेशक व अन्य। स्र
गोहाना। खानपुर कलां के भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज में बुधवार को एनटीईपी के तहत चौथी त्रैमासिक कौर समिति की बैठक की। इसमें श्वसन रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत ड्रग्स सेंसिटिव एवं एमडीआर व एक्सडीआर टीबी के मरीजों को इलाज के लिए सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। टीबी के मरीजों को लाभ पहुंचा है और 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में लैब टेस्टिंग की सुविधाओं को बढ़ाया जाए, कार्टिज की आपूर्ति औैर टीबी की दवाई मरीजों को सुचारू रूप से मुहैया करवाई जाए। उन्होंने बताया कि टीबी के 12 मरीजों को गोद लिया हैं, जिन्हें सोशल स्पोर्टिंग कार्यक्रम के तहत खाद्य सामग्री वितरित की जा रही हैं। स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए संस्थान में 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस पर टीबी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इस मौके पर डॉ. धीरज परिहार, डॉ. संजय कुमार झा, डॉ. तरुण यादव, डॉ. नवतेज सिंह, डॉ. सीमा रानी, डॉ. सन्नी गर्ग, डॉ. प्रीति रायकावर, डॉ. संजीव सिंगला, डॉ. कमलजीत सिंह, सुमित कुमार उपस्थित रहे।