फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी से लाखों रुपये का केमिकल और डाई चोरी

Thu, 04 Dec 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात चोर अनुपम कास्टिंग एंड इंजीनियरिंग वर्क्स से लाखों रुपये का ढलाई के लिए लाया डेक्चून चोरी करके फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मुआयना किया और चोरी का मामला दर्ज कर शुरू कर दी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कंपनी के ऊपरी मंजिल पर सो रहे मैनेजर जागे तो चारदीवारी के तार कटी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने नीचे कंपनी में जाकर देखा तो काफी संख्या में डेक्चून और डाई गायब मिली। उन्होंने चोरी की सूचना कंपनी के मालिक अजय शर्मा को दी। मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू दी। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी संचालक अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह फोन पर मैनेजर संदीप मिश्रा ने चोरी की सूचना दी। जांच में पता चला कि कंपनी से लाखों रुपये का डेक्चून और डाई चोरी चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें