फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए तलब की स्टेटस रिपोर्ट

Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40. लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वयन एवं मूल्यांकन समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को
विज्ञापन
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने निर्देश दिए कि अधिकारी जिलेभर में चल रहे विकास कार्यों को विशेष गति प्रदान करते हुए समय सीमा में पूरा कराए। इनमें किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। समयबद्घता और गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखते हुए विकास कार्य संपन्न चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी न हो। सांसद सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला विकास समन्वयन एवं मूल्यांकन समिति की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न सड़कों की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की। जिनमें गोहाना रोड, रेलवे रोड, नागरिक अस्पताल रोड, गोहाना-महम रोड, मंडोरा-सरढ़ाना रोड, अधूरे पड़े राठधना रोड शामिल रहे। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा में 25-25 करोड़ रुपये से पूरे किए जाने वाले मार्गों केे कार्यों पर भी चर्चा की।
रेलवे के सभी अंडरपास कवर किए जाएंगे
सांसद ने नगर में पानी की निकासी पर मंथन करते हुए नालों व सीवरों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे अंडरपास को कवर करने के कार्य की भी रिपोर्ट लेते हुए जानकारी दी। यह निर्णय लिया गया है कि रेलवे के सभी अंडरपास कवर किए जाएंगे ताकि उनमें जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार कहा कि विकास कार्यों के संदर्भ में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यदि बिना किसी ठोस व उचित कारण के विकास कार्यों में देरी होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी, जगबीर सिंह मलिक, इंदूराज नरवाल, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा नेता तरुण देवीदास, निगमायुक्त विश्राम मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. सुशील मलिक मौजूद रहे।

फोटो 40. लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वयन एवं मूल्यांकन समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें