फोटो 03- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं क
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राज्यस्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का स्वागत किया गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 से 22 फरवरी तक टीकाराम कन्या महाविद्यालय में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में हिंदू कन्या महाविद्यालय की 20 छात्राओं ने भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने बताया कि राज्यस्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय वर्ष की हर्षिता ने प्रथम, भाषण स्पर्धा में बीकॉम द्वितीय वर्ष की प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज स्पर्धा में बीए प्रथम वर्ष कृतिका ने तृतीय हिंदी कविता में बीए तृतीय वर्ष की प्राची ने सांत्वना व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की दिव्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल व स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्राओं को आशीर्वाद देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।