फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छोटी उम्र में शुरू की पहलवानी, ओलंपिक में पदक जीतना ही लक्ष्य

Fri, 07 Jun 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- मांसु सरोहा
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना के उभरते मुक्केबाज मांसु सरोहा राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने लगे हैं। मांसु सरोहा ने महज 7 वर्ष की आयु में गोहाना स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब में मुक्केबाजी सीखना शुरू की। उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन

मांसु का कहना है कि वह अपने पिता सुंदर सरोहा व बड़े भाई हर्ष सरोहा से प्रेरित होकर मुक्केबाजी सीखने लगे थे। उन्होंने बताया कि भाई हर्ष सरोहा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज हैं। वहीं उनके पिता अपने समय के बेहतरीन फुटबाल व कुश्ती के खिलाड़ी रहे हैं। उनके पिता ने सीख दी थी कि किसी भी खेल में हार से घबराना नहीं है, उससे सीख लेकर आगे बढ़ना है। मांसु ने बताया कि बॉक्सिंग में उनके पसंदीदा खिलाड़ी अमेरिकी मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर हैं। ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य को लेकर घंटाें पसीना बहाते हैं।
यह हैं उपलब्धियां
वर्ष 2019 में राष्ट्रीय स्कूली खेलों के अंडर-14 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2022 में राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। मांसु ने वर्ष 2015 से गोहाना बॉक्सिंग क्लब में अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। ओलंपिक में पदक जीतने के सपने को पूरा करने के लिए वह रोजाना सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें