फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 21 को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे कर्मचारी

Fri, 07 Jun 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के जनस्वास्थ्य कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मौजूद कर्मचारी। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जनस्वास्थ्य शाखा कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता शाखा प्रधान विनोद शर्मा व संचालन सचिव सुरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगे पूरी ना होने पर 21 जून को अधीक्षक अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

विनोद शर्मा ने मांगे रखते हुए कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। जब तक कर्मचारी पक्के नहीं होते तब तक समान काम समान वेतनमान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागाें में रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करनी चाहिए। केंद्रीय व सभी जिला कमेटियों की संयुक्त बैठक 4 जुलाई को रोहतक में आयोजित की जाएगी। इसमें सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान चेयरमैन धूप सिंह लाकड़ा, सुंदर सिंह चौहान, सुरेश नैय्यर, महेंद्र सारसर, शंभू कुमार, उपप्रधान रणबीर सिंह, संजय, देवेंद्र सिंह, सुरेश पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 01- सोनीपत के जनस्वास्थ्य कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मौजूद कर्मचारी। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें