फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेलकूद विद्यालय ने दाखिले के लिए 43 लाख के आवेदन पत्र बेचे

Sat, 01 Jun 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के साथ प्राचार्य
विज्ञापन
राई। प्रदेश का एकमात्र मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में बच्चों का दाखिला दिलवाने के लिए अभिभावक लगातार पहुंच रहे हैं। साल 2022 में दाखिले के लिए जहां आठ लाख रुपये के फार्मों की बिक्री हुई थी, वहीं इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 43 लाख रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन

खेलकूद विद्यालय राई में एक जून से ग्रीष्माकलीन अवकाश शुरू हो हो रहे हैं। शुक्रवार को अपने बच्चों को लेने आए अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा। प्राचार्य कर्नल अशोक मोर के प्रयासों का ही परिणाम है कि खेलकूद विद्यालय एनसीसी की सबसे ज्यादा 374 सीटें हासिल करने वाला देश का पहला स्कूल बन गया है।
राष्ट्रीय खेलों में भी प्रतिभागिता के मामले में स्कूल को प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंचाया है। प्राचार्य कर्नल अशोक मोर ने बताया कि वह एक सोच के साथ इस विद्यालय में आए थे। बच्चों को आध्यात्म व नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए 700 बच्चों को गीता का एक एक श्लोक याद करवाते हुए एक साथ उच्चारण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें