फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर की टक्कर से कार सवार एसपीओ की मौत

Sat, 12 Apr 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
संदीप का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कामी के पास कैंटर की टक्कर से कार सवार स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की मौत हो गई। वह घर से बहालगढ़ थाना में ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन


गांव कामी निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके बड़े भाई संदीप (40) सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर लगे थे। वह बहालगढ़ थाना में तैनात थे। उनकी ड्यूटी डायल-112 पर थी। वह शुक्रवार देर शाम कार में सवार होकर बहालगढ़ आ रहे थे। जब वह गन्नौर-सोनीपत रोड पर गांव कामी के पास पहुंचे तो उनकी कार को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने उन्हें सरकार अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पांच साल पहले भर्ती हुए एसपीओ

गांव मोई निवासी संदीप कुमार वर्ष 2019 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद वह वर्ष 2020 में हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर भर्ती हुए थे। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी तनिष्का व छोटा बेटा प्रिंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें