फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंतकाल से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए 26 को लगेगा विशेष शिविर

Tue, 22 Oct 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एसडीएम अमित कुमार ने निर्देश दिए कि कोई भी इंतकाल लंबित नहीं रहना चाहिए। लंबित इंतकालों का निपटान जल्द करें। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं होगी, इसलिए सभी पटवारी ईमानदारी के साथ लंबित इंतकालों को चढ़ाएं अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम अमित कुमार ने मंगलवार को लंबित इंतकालों की समीक्षा के लिए तहसील कार्यालय में तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पटवारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइन के अनुसार अब रजिस्ट्री वाले दिन ही एंट्री करनी होगी। इंतकाल से संबंधित शिकायतों का निवारण करने के लिए 26 अक्तूबर को सरल केंद्र सोनीपत में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार जीवेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार शिवराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें