फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष शिविर : 450 में से 300 पेंशनधारकों के जांचे दस्तावेज

Sat, 21 Dec 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राठधना स्थित राजकीय विद्यालय में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 450 पेंशनधारक दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे। शिविर में प्रशासन की ओर से गठित अधिकारियों की टीम ने 300 लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन

वार्ड-9 के गांव राठधना में शुक्रवार को लगाए गए शिविर में करीब 150 पेंशनधारक बिना दस्तावेजों की जांच करवाए वापस लौट गए। शिविर में नगर निगम से क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने अन्य कर्मचारियों के साथ 300 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की। सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा व युवा कांग्रेस नेता प्रिंस सरोहा ने बताया कि शिविर में कुछ पेंशनधारकों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। ऐसे में शेष पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए अगले सप्ताह दोबारा शिविर लगाया जाएगा। सभी शेष पेंशन लाभार्थी अगले सप्ताह लगने वाले शिविर में अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें