फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीआई मॉल में चल रहे स्पा सेंटर पर छापा, देह व्यापार में 5 युवतियां, तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली थाना क्षेत्र स्थित टीडीआई मॉल के स्पा सेंटर में छापा मारकर पुलिस ने अनैतिक कृत्य करने के आरोप में पांच युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अधिकारियों को यहां पर अनैतिक कार्य किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली क्षेत्र से सटे कुंडली में अधिकारियों को स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। डीएसपी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। पुलिस ने अनैतिक कार्य करने के आरोप में पांच युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। युवक सोनीपत व दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने दिल्ली निवासी पंकज, सोनीपत निवासी हन्नी व दीपक को गिरफ्तार किया है। युवतियों व युवकों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। मामले में स्पा सेंटर संचालक अंकित नामक युवक फरार है। उसे तलाश किया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई से मची अफरातफरी
पुलिस अधिकारियों को टीडीआई मॉल में अनैतिक कृत्य की सूचना मिली थी। टीम ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। शाम को एकाएक हुई कार्रवाई से टीडीआई मॉल में भगदड़ मच गई। सेंटर में तलाशी में पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।
विज्ञापन

11 माह में सात स्पा सेंटर में पकड़ा गया अनैतिक कृत्य
कुंडली थाना क्षेत्र के दो मॉल में 11 माह के दौरान सात स्पा सेंटर में अनैतिक कृत्य पकड़ा गया है। पुलिस ने सबसे पहले 10 अगस्त 2020 को कुंडली के पारकर मॉल स्थित स्पा सेंटर से आठ युवतियों व चार युवकों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद 11 नवंबर 2020 को एक साथ पारकर मॉल में पांच स्पा सेंटर पर छापा मारा गया था। वहां से 27 युवतियों व 17 युवकों को गिरफ्तार किया गया था।
चार दिन पहले मुरथल के ढाबों से तीन विदेशी युवतियों समेत 17 को पकड़ा था
मुरथल स्थित तीन ढाबों से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने चार दिन पहले छापा मारकर तीन विदेशी युवतियों समेत 12 युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें