सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूसीटी) के लिए राज्यपाल राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एसपी सिंह को कुलपति नियुक्त किया है। मंगलवार को जारी आदेशों में नई दिल्ली के द्वारका निवासी एसपी सिंह के नियुक्ति आदेश जारी किए गए। राज्यपाल की तरफ से जारी आदेशों में दिल्ली के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सूचना एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह को तीन साल के लिए विवि का कुलपति नियुक्त किया गया है। करीब दो माह से डॉ. आंबेडकर विधि विवि, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई की कुलपति प्रोफेसर अर्चना मिश्रा को मुरथल विवि का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। इससे पहले करीब छह वर्ष तक प्रो. राजेंद्र कुमार इनायत मुरथल विवि के कुलपति रहे थे। प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह ने बीई की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वह नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पूर्व में एनएसआईटी), नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख थे।