फोटो :52: आंध्र प्रदेश में अंडर-15 जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश को रजत दिलाने वाली
सोनीपत। आंध्र प्रदेश में आयोजित अंडर-15 जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उपविजेता टीम में आठ खिलाड़ी सोनीपत जिले की थी, जिन्होंने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।
राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम उप विजेता रही। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी की आठ खिलाड़ी शामिल थी। जिनमें सैजल, रितिका मान, खुशी, तमन्ना, साक्षी, वंशिका, ईशिका, रवीना शामिल रहीं। प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। बेटियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।