फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप गाड़ी चालक व साथियों को पिस्तौल दिखाकर 25 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप गाड़ी चालक व साथियों को पिस्तौल दिखाकर 25 हजार रुपये लूटे - गांव फाजिलपुर के पास देर रात दिया वारदात को अंजाम - यूपी से चूजे देकर वापस जींद जा रहा था चालक - बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम -चालक के साथी चालक के सिर में पिस्तौल का बट मारकर किया घायल संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। गांव फाजिलपुर के पास पिकअप चालक व उसके दो साथियों को पिस्तौल दिखाकर बदमाश 25 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। बदमाशों ने देर रात 12 बजे के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय चालक व उसका साथी चालक और क्लीनर किराए को लेकर बातचीत कर रहे थे। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जींद के दरिया वाला निवासी कुलबीर ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह 30 मई को अपनी पिकअप गाड़ी में चूजे लेकर यूपी के गजरौला गया था। वहां से वापस जींद लौट रहा था। रास्ते में उसने अपने साथी जींद के अपालो रोड निवासी संदीप के मोबाइल पर बातचीत की। उसने बताया कि वह लखनऊ से लौट रहा है। उसके साथ उसका क्लीनर जींद के जलालपुर कलां का पंकज भी था। उन्होंने बताया कि वह करीब पौने 12 बजे बहालगढ़ पहुंच जाएंगे। जिस पर वह रात को बहालगढ़ चौक पर एक-दूसरे से मिले। वहां से वह जींद के लिए चल दिए। फाजिलपुर के पास सीएनजी स्टेशन के पास उन्होंने अपनी गाडिय़ों को रोक दिया और किराए को लेकर बातचीत करने लगे। इसी बीच बाइक पर दो नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे। उनके से एक ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर रख दी और उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। इस पर उसके साथी संदीप ने विरोध किया तो दूसरे युवक ने पिस्तौल निकालकर संदीप के सिर में बट मारकर उसे घायल कर दिया। बाद में दोनों बदमाश बाइक सहित मौके से फरार हो गए। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया और अपने साथी संदीप को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा। वहां उसका उपचार कराया गया। जिसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कुलबीर के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें