फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक पर हमला कर उसके हाथ-पैर बांध 20 बकरी ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालक पर हमला कर उसके हाथ-पैर बांध 20 बकरी ले गए बदमाश संवाद न्यूज एजेंसी राई। गांव सेवली के पास बणी (जंगल) में बकरी चराने गए पशुपालक पर हमला कर छह-सात बदमाश उसे बंधक बनने के बाद 20 बकरी लूट ले गए। पशुपालक के परिजन उसे तलाश करते हुए बणी में पहुंचे तो उसे बंधन मुक्त कर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सेवली निवासी बुजुर्ग उमेद ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह डेढ़ दशक से बकरी पालन कर रहा है। वह शुक्रवार दोपहर को अपनी 40 बकरी लेकर चराने के लिए गांव के बाहर बणी में गया था। वह बणी में बैठा था कि अचानक छह-सात युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता युवकों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसे लात-घुस्सों से बुरी तरह पीटने के बाद युवकों ने उसके हाथ-पैर परना (कपड़ा) लेकर बांध दिए। जिसके बाद वह उसकी 20 बकरी लूटकर मौके से पैदल ही फरार हो गए। उसके परिजन खेतों की तरफ आए तो उसके बेटे सुशील व अन्य ने उसे बंधन मुक्त किया। उसके घायल होने के चलते वह उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने खानपुर रेफर कर दिया। उसे सोनीपत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद रात को अस्पताल में पहुंची राई थाना पुलिस ने बुजुर्ग के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें