फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा

विज्ञापन
सीटीएम को मांगपत्र देते कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होने का विरोध किया। साथ ही उन्होंने हनुमान मंदिर से लेकर लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। गोहाना से विधायक जगबीर मलिक व बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं के गेट पर पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। कड़ी मशक्कत के बाद विधायकों व कार्यकर्ताओं को लघु सचिवालय में प्रवेश करने दिया गया। उन्होंने नगराधीश डॉ. अनमोल को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा। विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश की जनता को बरगलाया जा रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि होने के हर वर्ग परेशान है। विधानसभा चुनाव होने तक देश में किसी भी पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बदलाव हुआ। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सरकार की ओर से महंगाई बढ़ा दी गई है। आठ साल मेें केंद्र सरकार ने बार-बार पेट्रोल और डीजल पर करों में वृद्धि करके जनता की जेब से 26 लाख करोड़ रुपये वसूल किए है। विधायक इंदुराज नरवाल ने बताया कि दो साल पहले लॉकडाउन के बाद से भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर कीमतों और उत्पाद शुल्क में बार-बार बढ़ोतरी की है। अब पेट्रोल 96.21 रुपये व डीजल का रेट 87.47 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। उन्होंने नगराधीश के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपकर महंगाई कम कराने की मांग की है। नेताओं ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से अधिकतर लोगों का रोजगार बंद हो गया। अब पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर देश की जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें