फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 5 हजारी दो बदमाशों को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने दो ईनामी उदघोषित अपराधियों को काबू किया है। अपराधियों पर पुलिस द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम रखा गया था तथा इनके खिलाफ छीना–झपटी, चोरी के विभिन्न मामले दर्ज हैं। न्यायालय द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित किया हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणदीप निवासी गढ़ी व नवीन उर्फ सोनू निवासी गोरीपुर भिवानी के रूप में हुई है। वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी रणदीप के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में छीना–झपटी, धोखाधड़ी से एटीएम बदलने और एटीएम छीन कर भागने के मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी नवीन उर्फ सोनू के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेशियों से नदारद्द चल रहे थे जिसके कारण न्यायालय ने इन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें