फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल के बच्चे ने साढ़े छह साल की बच्ची से किया अनैतिक कृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
13 साल के बच्चे ने साढ़े छह साल की बच्ची से किया अनैतिक कृत्य संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में 13 साल के बच्चे ने पड़ोस में रहने वाली साढ़े छह साल की बच्ची से अनैतिक कृत्य कर दिया। साथ ही बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी दे डाली। बच्ची ने मामले से अब परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे को पकड़ लिया है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार ने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में उनकी साढ़े छह साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 साल का बच्चा उसे एक तरफ ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। उसने बच्ची का मारने की धमकी देकर डरा दिया। कई दिन तक बच्ची सहमी रही। जब उसने परिजनों को इस बारे में बताया तो परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने बच्चे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बच्चे को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया। जहां उसे बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें