फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तान समर्थित आतंकियों का एक अन्य साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
सोनीपत की सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तरुण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत से गिरफ्तार खालिस्तान समर्थित आतंकियों के एक अन्य साथी को भी सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जुआं का ही रहने वाला तरुण कुमार है। वह गांव में अटल सेवा केंद्र चलाता है। आरोप है कि तरुण आरोपियों को फर्जी आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देता था। खुफिया एजेंसी व पंजाब पुलिस के इनपुट पर सोनीपत सीआईए पुलिस टीम ने 19 फरवरी को खालिस्तान समर्थित चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान जुआं गांव के सागर उर्फ बिन्नी, सुनील उर्फ पहलवान, जतिन और राजपुर के सुरेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई थी। इनके पास से एके-47, पांच विदेशी व एक देशी पिस्तौल मिली थी। मामले में सागर व सुनील अभी भी पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मंगलवार को उनके साथी गांव जुआं के तरुण को गिरफ्तार किया है। तरूण गांव में अटल सेवा केंद्र चलाता है और उस पर आरोप है कि वह आतंकियों को फर्जी आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी द्वारा तैयार किए गए फर्जी आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस को पहचान पत्र के रूप में प्रयोग कर उनके सहारे ही आतंकी बाहर जाने पर होटल में कमरे बुक कराते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें