जींद। शहर के सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि के त्यौहार पर सुबह ही श्रद्वालुओं की भारी भीड़ लग गई। जिसके चलते मंदिरों में सुबह चार बजे से दोपहर ११ बजे तक श्रद्वालुओं का आवागमन लगा रहा। इस दौरान सभी ने मंदिरों में अपनी मन्नतें मांगकर भगवान शिव से पूरा करने की गुहार लगाई। शहर में सभी मंदिरों को शिवरात्री से पहले ही सजाया गया था, ताकि यहां पर आने वाले श्रद्वालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, ज्यादातर मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा सायं तक मंदिरों में श्रद्वालुओं की भीड़ लगी रहेगी।