सोनीपत । पेपर सॉल्वर गैंग के एक लाख के इनामी मुख्य हैकर व लैब संचालक को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने पलवल के गांव अतरचटा के राज सिंह उर्फ राज तेवतिया उर्फ काली व भिवानी के गांव मदाना के सचिन को किया गिरफ्तार
-अब तक मामले में 24 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
-हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों में फैला है सरकारी नौकरी के लिए पेपर सॉल्व करने का जाल, बना ली थी 19 लैब
-मुख्य हैकर रूस से हैक कराता था लैब
-एक लैब हैक करने के लिए लेता था 40 लाख रुपये, 20 लाख रुपये रूस के हैकर को देता था
-वर्ष 2017 से रोबिन के गिरोह से जुड़ा था आरोपी
-सचिन ने चार-पांच लैब में डाल रखा था हिस्सा, मुखर्जी नगर में तैयारी करते हुए रोबिन गिरोह के संपर्क में आया