एमडीयू के एसडीओ को बुक्का भेंट कर सम्मानित करते विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ग्रीन बैल्ट व कैंपस फूलों से महकने लगा है। कैंपस को आकर्षक बना रहे फूलों के हजारों पौधों पर रंगबिरंगे फूलों खिले हैं। इस काम के लिए रविवार को विवि के विभिन्न छात्र संगठनों ने एसडीओ बलजीत सिंह क़ो पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ. आम्बेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एशोसिएशन, चौ. छोटू राम युवा छात्र मोर्चा, भगत सिंह युवा छात्र मोर्चा, कबीर युवा छात्र मोर्चा, छात्र हितकाणी महासभा ने एमडीयू के एसडीओ को सम्मानित किया है। एएमवीए अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया के नेतृत्व में छात्र संगठनों ने एसडीओ को मेहनत से फूलों का बगीचा संवारने के लिए सराहा व विश्वविद्यालय के दयानंद चौक पर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
एसडीओ बलजीत कुमार ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रो. गुलशन कुमार तनेजा व कर्मचारियों को इसका श्रेय दिया है। छात्र सुधीर सहारण, चौ. अजय नांदल, दिनेश कुमार, बिजेंद्र चौहान ने उनकी मेहनत की प्रशंसा की। इस मौके पर विजय बोहर, प्रदीप मान, सुमित नांदल, साहिल, कपिल, रोहित, विकास, मंजीत, सुरेंद्र, संजय, मोहित, अमित नरवाल, अनिल कथूरा, रोहित रिठाल, गौरव, भूपेंद्र व अन्य छात्र मौजूद रहे।