फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की आंखों के सामने ट्रक ने 80 साल के पिता को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव निजामपुर के पास ट्रक ने सडक़ किनारे चल रहे वृद्ध को कुचल दिया। हादसे के दौरान वृद्ध का बेटा उनके पीछे चल रहा था। उन्होंने अपने पिता को अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निजामपुर माजरा के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने पिता सूरजभान (80) के साथ फरमाणा रोहतक रोड पर रहने वाले अपने परिचित रवींद्र के घर गया था। जब वह वहां से लौट रहे थे तो उसका पिता सूरजभान उससे करीब 100 मीटर आगे चल रहा था। जब वह अपने गांव के पास पहुंचे तो उसने देखा कि रोहतक की तरफ से आए एक चालक लापरवाही से ट्रक चलाता हुआ और उसके पिता को कुचल दिया। हादसे में उसका पिता बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिसका फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। उसने अपने पिता को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में सुरेंद्र कुमार के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें