बरेली। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ केशव अग्रवाल को गोली मारने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम अनीस बताया जा रहा है। उसने ये वारदात आने दो अन्य साथियों के साथ की थी। बताया जाता है कि वर्ष 2019 में उसने रुहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज की दीवार भी गिराई थी। बता दें कि शनिवार रात मंदिर से पूजा करके घर जाने के दौरान स्टेडियम रोड पर कार सवार हमलावरों ने डॉ केशव को गोली मार दी थी, जो उनके गाल को चीरकर निकल गयी थी।