सोनीपत। आठ मरला स्थित जनस्वास्थ्य कार्यालय की कर्मी को झांसे में लेकर दो युवक उनके सोने की बालियां व 600 रुपये चोरी कर ले गए। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच का रही है।
आठ मरला स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के क्वार्टर में रहने वाली गीता ने पुलिस को बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। वह मंगलवार को कार्यालय से पैदल ही अपने क्वार्टर की तरफ जा रही थी। जब वह जेपी अस्पताल के पास पहुंची तो एक युवक अनजान युवक उसके पास आया। उसने उसे देखकर कहा कि आप पर भारी संकट आने वाला है। आपके साथ ही आपकी बेटी पर भी संकट आएगा। इसी बीच कार सवार एक युवक आया और उस युवक से कहने लगा कि बाबा उसे भी दिक्कत है। जिस पर पहले आए युवक ने उस युवक को कहा कि आंख बंद कर दस कदम पैदल चलकर वापस आए। युवक आंख बंद कर चला और बोला की उसे माता दिखाई दी है। फिर वह महिला को कहना लगा कि आप भी आंख बंद कर दस कदम जाए। फिर उसने कहा कि आपने कानों में सोने की बालियां डाल रखी है। पहले इन्हें निकालकर पर्स में रख लीजिए। महिला ने उसके कहने अनुसार उन्हें पर्स में रख लिया। उन्होंने पर्स जमीन पर रखने को कह दिया। महिला जब दस कदम आंख बंद कर चलने के बाद वापस आई तो पर्स व युवक गायब मिले। उसके पर्स में बालियों के साथ 600 रुपये भी थे। जब उसे चोरी का पता लगा। उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।