फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट में उपले बना रही महिला से पिस्तौल के बल पर कानों की बाली लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कथूरा में एक प्लॉट में उपले बना रही महिला से पिस्तौल के बल पर कानों के बाले लूट लिए गए। वारदात को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। उन्होंने महिला के बाले लूटने के दौरान उसके कानों को चोटिल कर दिया। इसको लेकर महिला के भाई ने बरोदा थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव कथूरा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी ससुराल से उसके पास गांव में आई हुई थी। वह 22 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे कृष्ण के प्लॉट में उपले बना रही थी। उसी समय दो युवक बाइक पर आए और उसके दोनों कानों के बाले जबरदस्ती खींच कर ले गए। इससे उसके दोनों कानों में चोटें आई। आरोप है कि बदमाशों ने उसकी बहन को पिस्तौल दिखाकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने चिड़ी स्थित अस्पताल में उसका इलाज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें