फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान के क्षेत्र में सुधार की मांग, समाज न्यायिक महासंघ के सदस्यों ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
सिविल सर्जन को मांगपत्र सौंपते हुए समाज न्यायिक महासंघ के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। समाज न्यायिक महासंघ के सदस्यों ने रक्तदान के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में सरकारी ब्लड बैंक के फॉर्म व सरकार द्वारा निर्धारित खून की टेस्टिंग फीस की सूची न होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी ब्लड बैंकों पर खून की टेस्टिंग फीस सूची लगवाए ताकि लोगों को निर्धारित दामों में समय पर रक्त मुहैया हो सके। यह भी कहा गया कि जब कोई ब्लड बैंक संचालक के खिलाफ शिकायत करनी है तो वह किससे करें, इस तरह की व्यवस्था की जाए। जिला नागरिक अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट मशीन स्थाापित कराई जाए ताकि जनता को निजी ब्लड बैंकों की ज्यादा फीस से निजात मिल सके। महासचिव प्रेम गौतम ने बताया कि सरकारी ब्लड बैंक में रक्तदान करने का समय 24 घंटे निर्धारित है, लेकिन यह ब्लड बैंक प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक ही रक्तदान करवाता है जो सरकारी नियमों का उल्लंघन है। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद इस समस्या का अब तक समाधान नहीं किया गया है। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगों का जवाब तैयार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाज न्यायिक महासंघ के संयोजक सतपाल सिंह अहलावत, प्रधान आनंद कुमार, महासचिव प्रेम गौतम, सहसचिव मनीष राई व सदस्य पवन दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें